रांची :कुछ दिनों पूर्व नकली हथियार के बल पर व्यवसाय से लूट गए 35 लख रुपए के आरोपियों के सरगना समेत 6 लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने नाटकीय अंदाज में बिछाकर किया है ।रांची स्थित बड़ा तालाब के पास नकली हथियार दिखाकर व्यवसायी से 35 लाख रुपए लूटा गया। इस लूटपाट का खुलासा 18 दिनों के बाद हुआ। शुक्रवार को पुलिस ने लूट के सरगना समेत 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों में सरगना धीरज जालान, हर्ष गुप्ता, सचिन साहू, अरुण भूईया और सुनील महतो के नाम शामिल हैं। धीरज को गुमला से पकड़ा गया है अपराधियों से पुलिस ने 20 लख रुपए नगद,चोरी की 17 बाइक, दो वॉकी-टॉकी और कार बरामद की है। अपराधियों का अब तक पता नहीं चला है।11 सितंबर को दोपहर में चावल व्यवसायी संजय जैन के भाई सुनील को 35 लाख रुपए लेकर मेंन रोड स्थित एसबीआई बैंक में जमा करने के लिए भेजा था। सुनील जैसे ही बड़ा तालाब के पास पहुंचा धीरज ने पिता श्याम सुंदर समेत गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ नकली हथियार दिखाकर सुनील से रुपए छीन लिए। सुनील पूरी तरह से डर गया अपराधी पैसों से भरा बैग लेकर भाग गए। धीरज पुलिस से बचने के लिए वॉकी टॉकी का इस्तेमाल करता था वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। 4 माह पहले ही वह जमानत पर छुटा था धीरज पर पुलिस ने सीसीए लगा दिया है उसे हर सप्ताह सुखदेवनगर थाने में हाजिरी लगानी थी। कुछ दिनों थाने गया पर दो सप्ताह से वह गायब था। पुलिस घर गई तो वह फरार था । जांच शुरू होते ही पता चला कि वह लूट कांड में शामिल है। उसकी पिता की उम्र 64 वर्ष है और वह पहली बार जेल गया है। बाप और बेटा दोनों मिलकर गिरोह को चलाते थे। जिनका भंडाफोड़ करते हुए प्रशासन ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

April 30, 2026 4: 42 pm
Breaking
- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी तिवारी ने किया कमाल, आईसीएसई 12वीं में 100% के साथ बनीं नेशनल टॉपर
- द्वितीय चरण मतगणना प्रशिक्षण का अंचल अधिकारी पटमदा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
- सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान, बिना हेलमेट चालकों पर हुई कार्रवाई
- खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन हेतु सघन जांच, उल्लंघन पर नियमित कार्रवाई कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
- MSME मंत्रालय ने झारखंड के सरायकेला खरसावां में एंटरप्रेन्योर अवेयरनेस और स्पेशल वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया
- टाटा स्टील गम्हरिया के दुगधा प्लांट की झाड़ियों में लगी आग। प्रबंधन ने डेढ़ घंटे बाद भेजी अग्निशमन गाड़ी। बच्चों ने घरों से पानी लाकर आवासीय क्षेत्र में आग फैलने से रोका।
- जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले
- नीलडीह सिग्नल पर दो हादसों से मचा हड़कंप, जाम के बीच ट्रक-कार की टक्कर



