सरायकेला(संजीव मेहता) : मुस्लिम बस्ती से आदित्यपुर पुलिस ने 3 महिला ड्रग पैडलर को करीब 7 लाख रुपए मूल्य का 35.44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। नशीली पदार्थो के लिए जारी अभियान में सद्दाम हुसैन की पत्नी रहीमा खातून उर्फ मोटकी के पास से 20.37 ग्राम, नाजमून निशा और शाहिदा खातून के पास से भी ब्राउन शुगर मिला है। रहीमा खातून पर 4 केस पूर्व से केस दर्ज है। नाजमून निशा पर एक एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज है। डोली परवीन, सद्दाम खान, अफसर अली, खुर्शीद अंसारी के विरुद्ध पेटेंट एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज है। जुलाई से अब तक 21 लोगों की गिरफ्तारी और 236 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त हुआ है जिसकी कीमत करीब 47 लाख रुपए है।

24 के विरुद्ध पेटेंट एनडीपीएस के निगरानी प्रस्ताव भेजा गया है। जुलाई से अब तक 124 लोगों के नाम गुंडा पंजी में नाम दर्ज किया गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगी, प्रेसवार्ता में एसपी मुकेश कुमार लुणायत, एसडीपीओ समीर सवैया, थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह व अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।




