जमशेदपुर:मुरली ग्रुप इंस्टीट्यूशन को झारखंड राज्य ओपन यूनिवर्सिटी के द्वारा मान्यता प्राप्त हो जाने से उनके द्वारा चलाए जा, रहे शिक्षा का क्षेत्र में मुहिम में और तेजी आने जा रही है। मान्यता प्राप्त हो जाने से जमशेदपुर के बागुनहातु स्थित संस्थान में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विधायक पूर्णिमा दास साहू ने फीता काटकर और द्वीप जलाकर उद्घाटन किया। इस मौके पर ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ त्रिवेणी नाथ साहू समन्वयक डॉक्टर प्रेम कुमार और केसरी विकास मौर्य एवं मुरली इंस्टीट्यूशन के डायरेक्टर डॉक्टर नूतन रानी के अलावा काफी संख्या में छात्र और स्थानीय निवासी मौजूद थे। इस मौके पर मुरली ग्रुप के डायरेक्टर डॉक्टर नूतन रानी ने संस्थान के उद्देश्य के बारे में बताया कि वर्तमान में शिक्षा और रोजगार काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन आर्थिक कमजोरी व्यस्तता और अपने कार्य में व्यस्त हो जाने, जैसी वजह से युवा आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। उन्हें इस संस्थान के माध्यम से आगे की पढ़ाई और रोजगार प्राप्त हो इसे लेकर कार्य किया जा रहा है। वहीं कुलपति डॉक्टर त्रिवेणी नाथ साहू ने बताया कि झारखंड में अब तक डेढ़ सौ से ज्यादा सेंटर खोला जा चुका है। जिसके माध्यम से संस्थान शिक्षा रोजगार को लेकर एक मुहिम एक आंदोलन छेड़ रखी है। अब झारखंड राज्य ओपन यूनिवर्सिटी के मान्यता मिल जाने से इसे और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने में सहूलियत होगी क्योंकि झारखंड देश के विभिन्न राज्यों के मुकाबले शिक्षा के रेटिंग में काफी पीछे हैं। झारखंड में भी शिक्षा स्तर को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से ही यह संस्थान कार्य कर रही है ।

उन्होंने यह भी कहा कि मुरली पैरामेडिकल एंड रिसर्च कॉलेज के माध्यम से शिक्षा से वंचित उन युवाओं को अन्य मेडिकल कॉलेज के मुकाबले काफी कम शुल्क में उन्हें निपुण किया जाएगा ,एससी एसटी ओबीसी के लिए स्टाइपेंड के माध्यम से निशुल्क शिक्षा दी जाती है बहरहाल मुरली ग्रुप को ओपन यूनिवर्सिटी से मान्यता मिल जाने से मुरली ग्रुप निचले तबके तक में शिक्षा का अलख जगाने मैं सफल होने की आशा है।




