जमशेदपुर : सी.एस.आई.आर.- राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला में स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के विभिन्न संयंत्रों से आए एक्सक्यूटिव ट्रेनी हेतु चार दिवसीय कॉर्पोरेट प्रशिक्षण मिनरल कैरैक्टाईजेशन बेनिफिसियेशन एवं एग्लोमोरेशन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक समापन हो गया। समापन सत्र से पूर्व प्रतिक्रिया सत्र का आयोजन किया गया था जिसमें सभी एक्सक्यूटिव ट्रेनी ने एन. एम. एल मे हो रहे अनुसंधान एवं विकास कार्यों की खूब सराहना की एवं सेल प्रबन्धक और एन. एम. एल. के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चार दिवसीए प्रशिक्षण कार्यक्रम में खनिज प्रसंस्करण के क्षेत्र में नई तकनीक से स्पाइरल, फ्लोटेशन, मैगनेटिक सेपरेटर, फ्लुडाईजेसन, पेलेटाइजेसन इत्यादि को करीब से सीखने एवं जानने का अवसर मिला है, जो हमारे दिन प्रतिदिन हो रहे कार्यो मे बहुत सहयोगी साबित होगा। स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के बुलानी माइंस से आये उप महाप्रबंधक श्री बिभूति नारायण सिंह ने कहा की लो ग्रेड आयरन ओर को युटीलाइज करने का तरीका हमें बताया गया है वो काफी कारगर साबित होगा। स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड रिसर्च के क्षेत्र में एन एम एल के साथ मिलकर कार्य करेगी ताकि हमारा उत्पादन एवं गुणवत्ता में बढ़ावा मिल सके।

कार्यक्रम के उप संयोजक श्री अभिषेक कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 03 दिसम्बर से 06 दिसम्बर तक प्रतिदिन दो सत्र में आयोजित किया गया था, प्रथम सत्र में हमारे वैज्ञानिक द्वारा संबंधित विषय पर व्याख्यान दिया गया तथा दूसरे सत्र में बृहत स्तरीय प्रायोगिक संयंत्र (पायलट प्लांट) में डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया है, इसके बावजूद भी कोई समस्या होने पर हमारे वैज्ञानिक आपके सहयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे ।राष्ट्रिय धातुकर्म प्रयोगशाला के निदेशक डॉ संदीप घोष चौधुरी ने सभी एक्सक्यूटिव को प्रमाण पत्र प्रदान किया तत्पश्चात संबोधित करते हुये कहा कि मुझे आशा है आपके द्वारा लिया गया प्रशिक्षण खनिज प्रसंस्करण के क्षेत्र मे बहुत उपयोगी सिद्ध होगा।




