सरायकेला / (संजीव मेहता) : पूरे देश में रेलवे यूनियन की मान्यता के लिए 72 घंटे से जारी मतदान शुक्रवार की देर शाम सम्पन्न हो गया. बता दें कि दक्षिण पूर्व रेलवे के चारों मंडलो में शांतिपूर्ण मतदान हुआ. इस मतदान प्रक्रिया में सर्वाधिक चक्रधरपुर रेल मंडल से 24,140 मतदाता हैं. इस मतदान प्रक्रिया में आद्रा, रांची और खड़गपुर रेल मंडल में भी रेलकर्मियों ने मतदान में हिस्सा लिया. इस दौरान चक्रधरपुर में कुल तीस मतदान केंद्रों की स्थापना की गई थी. आदित्यपुर में कार्यरत रनिंग कर्मी लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, लोको पायलट, शंटर व ट्रेन मैनेजर सहित काफी बड़ी संख्या रेलकर्मीयो ने मतदान किया. यहां कुल मिलाकर अस्सी फीसदी से भी अधिक मतदान हुआ.

बता दें कि आदित्यपुर सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत वाले बूथ में शामिल रहा. पूरे रेल मंडल के मतपत्रों कि गिनती मंडल मुख्यालय में आगामी बारह दिसंबर को होगा जिसका परिणाम शाम तक आएगा. संभावना जताई जा रही है कि मेंस यूनियन हमेशा की तरह विजयी होगी. इस प्रकार पूरे देश में रेलवे यूनियन की मान्यता के लिए मतदान प्रक्रिया सम्पन्न गया है. समी 68 रेल मंडल सहित सभी रेल कारखानों में भी मतदान प्रक्रिया अपनाई गई थी।




