सरायकेला /(संजीव मेहता) : कांड्रा ओवर ब्रिज के नीचे रविवार की सुबह कांड्रा – चांडिल अप लाइन के पोल संख्या 390/S 4 के नजदीक रेलवे लाइन पर लगभग 70 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन से कटने से मौत हुई है. जिसकी पहचान झारखंड आंदोलनकारी वरूण चक्रवर्ती के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा पुलिस और कांड्रा आरपीएफ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. बता दें कि झारखंड आंदोलनकारी वरुण चक्रवर्ती का झारखंड आंदोलन में काफी अहम भूमिका रही है वे झारखंड आंदोलन को लेकर अपना घर द्वार छोड़कर कांड्रा क्षेत्र को अपना आशियाना बनाकर झारखंड राज्य को अलग करने के लिए काफी आंदोलन में सक्रिय रहे थे. वे वर्तमान में एसकेजी के बंद पड़े सेवा सदन में रहते थे।

वहीं सूचना मिलते ही झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो घटनास्थल पर पहुंचकर उनकी मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया. कांड्रा पुलिस उसके परिवारजनों से सम्पर्क करने में लगी है. पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि वरुण चक्रवर्ती ने आत्महत्या की है या दुर्घटना में उनकी मौत हुई है।




