सरायकेला / (संजीव मेहता) : कहा जाता है कि धीरे धीरे लगन से किये गए कार्य को भी दूर से पहचान लिया जाता है. उसी प्रकार भारतीय नौ सेना से सेवानिवृत्त सुशील कुमार सिंह विगत 16 बर्षों से पूर्व सैनिक सेवा परिषद से जुड़कर सैनिक हित में छोटे छोटे कार्य करते हुए अपने कॉलोनी शहर और राज्य ही नही बल्कि देश के कई राज्यों में अपने अच्छे कार्यों की बदौलत पहचान बना चुके हैं. सुशील कुमार को उनके नेक कार्यों के लिए बेंगलुरु की भारत भारती संस्था सम्मानित करेगा. सुशील कुमार ने मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के दौरान झारखंड के वीर शहीदों की पवित्र मिट्टी देशभक्त उमेश गोपीनाथ को सुपुर्द किया था. इसी कार्यक्रम में उनकी मुलाकात मेजर संजय मल्होत्रा से हुई थी. जिन्होंने सुशील कुमार सिंह के स्पीच को सुनकर बहुत प्रभवित हुये थे और अमर जवान का मोमेंटो देकर सम्मानित किए थे।

उसके बाद ही मेजर संजय मल्होत्रा उनके स्टेटस को लगातार मॉनिटर करते हुये उन्हें 30 नवम्बर को भारत भारती संस्था बंगलोर के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आने एवं देश के अन्य अच्छे कार्य करने वाले प्रतिभावान से मिलवाने के लिये आमंत्रण दिया है. जिसमें शामिल होने आज सुबह ही सुशील कुमार सिंह रांची से हवाई मार्ग से बंगलोर के लिये रवाना हुए हैं. इस उपलब्धि के लिये सुशील कुमार सिंह अपने सैनिक साथियों सिविल समाज के साथियों एवं अपने परिवार का आभार व्यक्त किया है।




