जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव जीतने के बाद पहली बार सरयू राय ने मानगो पुल में आए दिन लगने वाली जाम की स्थिति को जानने के लिए निरीक्षण किया यह पुल जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी को जोड़ती है जहां प्रत्येक दिन घंटों होने वाले जाम से लोग त्रस्त है जिसके निदान के लिए सरयू राय ने जाम की वास्तविक स्थिति को जाना और उसके निदान के लिए उन्होंने उपायुक्त और एसएसपी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिसमें नो इंट्री के समय में परिवर्तन कुछ हद तक जाम से राहत मिलने की बात कही।वर्तमान में फ्लाई ओवर निर्माण कार्य प्रगति में होनेक वजह से स्कूली बच्चों के वाहन और एंबुलेंस तक घंटों जाम में फंस जा रहे है जो चिंता का विषय है।

निरीक्षण के दौरान सरयू राय ने कहा कि ओवर का नक्शा ही गलत पास किया गया है इससे मानगो और आजाद बस्ती के लोगों की समस्या का सामाधन नहीं होगा. इसके बन जाने के बाद भी लोगों को जाम से मुक्ति नहीं मिलेगी इसमें सुधार की जरूत है। वही उनके जाने बाद सिटी एसपी कुमार शिभाशीष ने कमान संभालते हुए जाम के मुख्य कारणों पर डालते हुए कहा कि बस स्टैंड के गोलचक्कर के समीप बसों के खड़े रहने के अलावे डिमना और पुरुलिया रोड के सड़क किनारे अतिक्रमण एवं वाहनों की पार्किंग ना हो इसे लेकर कार्रवाई की जाएगी ताकि जाम की स्तिथि से निजात मिल सके।




