Advertisements
सरायकेला : आदित्यपुर स्थित जय प्रकाश उद्यान खरकई नदी के किनारे नगर निगम द्वारा सोमवार को गंगा आरती का आयोजन कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. जिसमें डायन बिसाही के लिए समाज को जागरूक करने को लेकर पद्मश्री से सम्मानित महिला छूटनी महतो और मिसेज इंडिया रनरअप अंजली मिश्रा शामिल हुई।
Advertisement

कार्यक्रम में नगर निगम के अपर आयुक्त रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त पारूल सिंह ने उपस्थित स्कूली बच्चों के माध्यम से अभिभावकों को मतदान के प्रति जागरूक किया. इस दौरान खरकई नदी की विधिवत आरती गंगा आरती के तर्ज पर की गई. इस कार्यक्रम में सैंकड़ों स्कूली बच्चे, नगर निगम् के कर्मचारियों और उनके परिजनों ने हिस्सा लिया.
Advertisement




