रांची : भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा,, के राष्ट्रीय मंत्री सह झारखंड प्रभारी राम नरेश तिवारी अपने झारखंड दौरे के कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह के आवास चौहान मेंशन पहुँचे। जहाँ पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व् मे शॉल एवम बुके देकर उनका स्वागत किया। साथ ही प्रदेश महामंत्री अजय मुंडा को भी अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। आसन विधान सभा चुनाव को देखते हुए चुनावी रणनीति को लेकर चाय पे चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया। कार्य कर्ताओं को संबोधित करते हुए राम नरेश तिवारी ने कहा कि झारखंड सरकार भ्रष्टाचार मे लिप्त है। महिलाएं सुरक्षित नही है। रोजगार का वादा का हवा निकल चुका है। बालू की कलाबाजरी के कारण विकास अवरूध् हो गया है,, गरीबों का आवास नहीं बन पा रहा है। इसकी जानकारी हर एक जनता को पहुॅचाना है। साथ ही केंद्र सरकार की कल्याण कारी योजनाओ की जानकारी लोगो को देना है। एक एक कार्य कर्ता संकल्प लें कि झारखंड की सरकार को उखाड़ फेकने तक पार्टी की नीतियों कार्यो को जन जन तक पहुॅचायेंगे।

महामन्त्री अजय मुंडा, प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। मौके पर हरिशंकर तिवारी,, बिकु सिंह,, रूपा चौहान,, संजय शर्मा,, प्रकाश भारती,, विकास सिंह,, अरुण तिवारी,, अरुण झा,, सुषमा देवी,, नारायण प्रसाद,, अक्षय मिश्रा,, बंटी पांडेय,, बिनोद सिंह,, कृष्ण कुमार,, सहित काफी संख्या मे कार्य कर्ता उपस्थित थे।




