Advertisements

Advertisement
इस वर्ष जमशेदपुर में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता नजर आ रहा है।कारण यह है की अधिकतर बच्चे अपने अपने स्कूलों में फेल हो गए है।ये बच्चे 9वीं से 11 वीं कक्षा के है।जिसे लेकर पिछले दिनों खूब हंगामा भी हुआ। इसी कड़ी में टेल्को की हिल टॉप स्कूल में भी 40 बच्चे फेल होने का मामला सामने आया। जिसे लेकर बच्चे अपने अभिभावकों के साथ उपायुक्त के पास पहुंचे। और इन बच्चो को प्रमोट करने की मांग की , फेल हुए बच्चो ने बताया की स्कूल में 6 महीने में 6 बार शिक्षक बदले गए इसमें 2 महीने शिक्षक के अभाव क्लास भी नही ली गई।एसे में रिजल्ट खराब होने की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन और शिक्षक है तो उन्हें फेल क्यूं किया गया।
Advertisement




