Saraikela (संजीव मेहता) : काशीडीह किफायती आवास योजना के अंतर्गत काशीडीह गम्हरिया में G-3 संरचना अनरूप 780 आवासों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. उक्त परियोजना में शहरी क्षेत्र के निम्न आय वर्ग के आवासविहीन लाभुकों को आवास दिए जाने का प्रावधान है.
आवास में एक कमरा, किचन, हॉल, Toilet, बाथरूम होंगे, साथ ही परियोजना में सभी मूलभूत सविधाएँ जैस- बिजली, पानी, सडक, नाली, पार्क स्ट्रीट् लाईट्, पाकिंग एवं मंदिर की सुविधाएँ उपलब्ध होंगी. पूर्व में 120 आवासों का गृह प्रवेश कराया जा चुका है. वर्तमान में माह फरवरी 2026 में ब्लॉक संख्या 1, 3, 5 एवं 6 के 120 आवासों का गृह प्रवेश प्रस्तावित है.

उक्त ब्लॉक के आवास आवंटियों को अपना बकाया किस्त कुल रूपये 3 लाख 92 हजार रुपए 31 दिसम्बर 2025 तक जमा कराना अनिवार्य होगा. किश्त जमा नहीं कराने की स्थिति में वैसे लाभुक जिन्हे पूर्व में आवास आवंटित है यदि एक मुश्त बकाया राशि करते हैं तो उनके आवास में अदला बदली करते हुए आवास आवंटिरित कर माह फरवरी 2026 में गृह प्रवेश कराया जाएगा. उक्त जानकारी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के नोडल पदाधिकारी कुलदीप सिंह ने दी है.




