जमशेदपुर : 300 करोड़ से ज्यादा का सलाना राजस्व देने वाला उत्पाद विभाग पूर्वी सिंहभूम,कुव्यवस्था के वजह से दो वर्ष बाद भी अपना भवन भी नहीं मिल पाया है मजबूरन छोटे से कमरे में ही कार्यालय संचालित करना इनकी मजबूरी बन गई है। 2023 में ही अरुण कुमार मिश्र के सहायक आयुक्त रहते उनके अनुशंसा पर सरकार ने सहमति जताते हुए भवन निर्माण विभाग को अनुमति प्रदान की थी।जिसके आलोक में एक करोड़ पच्चीस लाख उन्हतर हजार का टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई।

जिसके लिए 6 फरवरी 2023 को कोषागार के द्वारा राशि भी भुगतान कर दी गई।जिसे लेकर भवन निर्माण विभाग ने आश्वाशन समिति को एक वर्ष में कार्यालय, हाजत,बैरक एवं गैरेज सहित भवन निर्माण कर सपुर्द कर देने के लिए आश्वस्त किया था, जिसके बाद उत्पाद कार्यालय को टाटा स्टील द्वारा प्रदत्त क्वाटर में शिफ्ट कर दिया गया। बावजूद दो वर्ष बाद भी भवन बनकर तैयार नहीं हुआ।वर्तमान में विभाग के सुस्त रवैए के कारण दो वर्ष में 20 प्रतिशत ही काम हो पाया है,ऐसे में सहायक आयुक्त उत्पाद अजय कुमार ने कहा कि निर्माण कार्य के धीमी गति को लेकर उन्होंने 27 मई को भवन निर्माण विभाग को पत्राचार के माध्यम से वस्तु स्थिति की जानकारी मांगी है लेकिन उसका भी जवाब पांच महीने बाद भी नहीं मिल पाया है,अब वे सरकार से पत्राचार कर शिकायत करेंगे।उन्होंने कहा कि छोटे से कमरे में कार्य करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं,बरसात के दिनों में कंप्यूटर सहित अन्य दस्तावेजों को सुरक्षित रखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है,पार्किंग की व्यवस्था नहीं,जब्त सामानों को रखने के लिए कोई स्थाई व्यवस्था नहीं है,पर्याप्त संख्या में कर्मी भी नहीं है जिससे कार्य करने में काफी दिक्कतें आ रही है।




