जमशेदपुर : जमशेदपुर बार भवन परिसर में तीन वर्षों से बंद पड़े कैंटीन को बार एसोसिएशन के सचिव कुमार राजेश रंजन के पहल पर दुबारा शुरू कर दी गई है। इस बार आरंभ हुई कैंटीन की खासियत यह है कि, सरकार के पांच रुपए में दाल भात योजना के सबसे कम मूल्य में भोजन उपलब्ध के मद्देनजर किसी निजी कैंटीन में सबसे कम रेट में भोजन कराया जा रहा है।

यहां 30 रुपए में गुणवत्ता युक्त दाल भात सब्जी आचार और पापड़ दी जा रही है,जबकि अन्य होटलों में न्यूनतम 50 रुपए लिए जाते है।इतना ही नहीं यहां नाश्ता भी काफी उचित मूल्य में उपलब्ध है।सचिव कुमार राजेश रंजन ने बताया कि 3 वर्षों से कैंटीन नहीं होने से अधिवक्ताओं को काफी परेशानी हो रही थी, बाहर जाकर खाने पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा था, इस परेशानी को देखते हुए इस बंद पड़े कैंटीन को खोलने का निर्णय लिया गया,यहां व्यवस्था ऐसी की गई है कि सिर्फ अधिवक्ता ही नहीं बल्कि कोर्ट में आने वाले आगंतुक भी सबसे सस्ते भोजनालय का आनंद ले सकते है।सचिव के इस प्रयास से अधिवक्ताओं को भोजन के प्रति काफी राहत मिली है,और इस कार्य के लिए सराह भी रहे है।




