Advertisements
जमशेदपुर : बीते दिन गुप्त सूचना के आधार पर बिरसानगर पुलिस ने एक युवक को 17 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है इसे लेकर सिटी डी एस पी सुधीर कुमार ने बताया की बीते देर शाम एसएसपी को गुप्त सूचना मिली की बिरसानगर गुड़िया मैदान कुछ युवक ब्राउन शुगर बिक्री के लिए बैठे है जिसके बाद बिरसानगर पुलिस के साथ।एक टीम गठित कर छापामारी की गई जहां से खदेड़ कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
Advertisement

जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 17 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई जिसके बाद उसने अपना नाम करण कुमार बिरसानगर जोन नंबर वन B का रहने वाला बताया साथ ही स्वीकार किया की वह खुद का इस्तेमाल करने और बिक्री के लिए रखा था डी एस पी ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है।
Advertisement




