
जमशेदपुर : 15 जनवरी को दस हज़ार लोगो के बीच भोग का वितरण होगा। उक्त जानकारी रोटी बैंक के चेयरमेन मनोज मिश्रा ने रोटी बैंक के कार्यालय छाया नगर मे आयोजित बैठक मे दी | उन्होने बताया कि 15 जनवरी को रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट अपना नौवा स्थापना दिवस मनाएगा | उक्त अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे | मनोज मिश्रा ने बताया कि 15 जनवरी को साकची गोलचक्कर मे भोग वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।जिसमे रोटी बैंक को नियमित दान करने वाले दानदाताओ सहित समर्पित कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न स्कूल के बच्चो को सम्मानित किया जायेगा | बैठक मे कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रूप रेखा तैयार की गयी तथा सदस्यों को जिम्मेवारी दी गयी | आज की बैठक मे मनोज मिश्रा के अलावा सलावत महतो, रेणु सिंह,अनीमा दास, मानव रॉय चौधरी, देवाशीष दास, अभिजीत चंदा, हरदीप सिद्दू, गुरमुख सिंह,निखिल झा, सुभश्री दत्ता, प्रीति कुमारी, शंकर दत्ता, रीना दास, अंजू देवी, सोमवारी, रूबी देवी सहित अनेक सदस्यों ने भाग लिया |




