जमशेदपुर: सामाजिक कार्यों में सक्रिय और अपनी पहचान बना रहे गम्हरिया आदर्श नगर निवासी अमरजीत सिंह को झारखंड क्षत्रिय संघ की युवा इकाई का गम्हरिया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा कदमा स्थित झारखंड क्षत्रिय संघ भवन में आयोजित एक बैठक के दौरान की गई। बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सर्वसम्मति से अमरजीत सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, युवा विंग के केंद्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कविता परमार सहित केंद्रीय कमेटी के अन्य गणमान्य पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने अमरजीत सिंह के अब तक के सामाजिक योगदान, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बताया।
अमरजीत सिंह लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने युवाओं को संगठित करने, समाज के हित में कार्य करने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में अहम भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में संगठन को गम्हरिया क्षेत्र में और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
अपने नियुक्ति के बाद अमरजीत सिंह ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक चुनौती भी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा समाज के युवाओं को जोड़कर एक मजबूत इकाई का निर्माण करेंगे।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने पर भी चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने नव-नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और संगठन के विस्तार में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर आदर्श सिंह, विशाल सिंह, जितेंद्र सिंह, अविनाश सिंह, महावीर सिंह, करण सिंह, रवि सिंह, देवेश सिंह चौहान और अंशु सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।




