Advertisements
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के ऑटो क्लस्टर , एवं STPI के पीछे जियाडा के जमीन पर खुलेआम स्क्रैप टाल चल रहा है। जहां शाम ढलते ही 6:00 से 9:00 बजे के बीच सूत्रों के अनुसार असामाजिक तत्वों और अपराधियों के अड्डाबाजी शुरू हो जाते है। वहीं 10:00 बजे से रात्रि से सुबह 4:00 बजे तक चोरी के समान गाड़ियों से आते हैं और 5:00 बजे सुबह से लेकर 10:00 बजे सुबह तक उसका दूसरे जगहों पर डिलीवरी कर दिए जाते हैं। ऑटो क्लस्टर के समीप मेन रोड में जियाडा के जमीन पर चल रहे एक स्क्रैप टाल को जियाडा द्वारा कुछ माह पहले अतिक्रमण मुक्त कराया गया था।
Advertisements
Advertisement

देखना अब यह है कि इस अमन , बरुण टाल को जियाडा और स्थानीय प्रशासन कब खाली करता है। यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।






