Advertisements
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला के जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में अवैध बालू खनन माफियाओं के विरुद्ध औचक छापेमारी अभियान से बालू माफियाओं में खौफ और दहशत का माहौल बना हुआ है। जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी द्वारा अपने टीम के साथ, चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कपाली ओपी अंतर्गत गौरी स्वर्णरेखा नदी घाट में उपायुक्त के निर्देश पर औचक छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें दो 407 चार ट्रैक्टर को जप्त किया गया है ।
Advertisement

इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में दहशत और खौफ का माहौल बना हुआ है। जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी द्वारा बताया गया कि यह अभियान लगातार चलेगा । पूर्व से ही लगातार कई जगहों पर कार्रवाई कर गाड़ी जप्त और एफआईआर किए गए हैं,और किए जा रहे हैं। जिससे माफियाओं में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Advertisement




