Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड 17 चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां के चुनावी रण में पार्षद पद के प्रत्याशी बिरेंद्र कुमार सिंह यादव आगे निकलते नजर आ रहे हैं. उनके पक्ष में क्षेत्र की महिलाओं के साथ उनके स्कूल कॉलेज के साथी सहभागिता निभा रहे हैं. वे अपने चुनाव चिन्ह ‘साइकिल पंप’ के साथ क्षेत्र के गली-मोहल्लों में “विकास, सेवा और विश्वास” के विजन को लेकर घर-घर दस्तक दे रहे हैं.
उन्होंने अपने अनुभव और उपलब्धियों का आधार बताते हुए पिछले 20 वर्षों के सामाजिक योगदान की बातें मतदाताओं को बता रहे हैं. वे कहते हैं कि पद पर न रहते हुए भी पहले से क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाई है. जिनमें बिजली संकट का समाधान वे वर्ष 2002 से कर रहे हैं. जिसके तहत क्षेत्र में व्याप्त बिजली की किल्लत को दूर करने के लिए दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगवाना उनकी कार्यक्षमता का बड़ा प्रमाण है.

जयप्रकाश नगर में दशकों पुरानी सड़क की समस्या को सुलझाने हेतु हाउसिंग बोर्ड से जमीन आवंटित कराने का श्रेय भी उन्हें जाता है. राजनीतिक सक्रियता के साथ-साथ बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का सामाजिक कद भी काफी ऊँचा है. शिव काली मंदिर के पूर्व अध्यक्ष और माँ भवानी यूथ क्लब के संरक्षक के रूप में उन्होंने वार्ड की सांस्कृतिक एकता को हमेशा संजोया है. जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य वार्ड 17 को नगर निगम का मॉडल वार्ड बनाना है, जहाँ बुनियादी सुविधाओं के लिए किसी को भटकना न पड़े.




