जमशेदपुर : जमशेदपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सूखे कचरे का निष्पादन करने के लिए टाटा जू परिसर में मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी प्लांट का शुभारंभ किया गया,जिसका उद्घाटन टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विस के वाइस प्रेसिडेंट डी.बी सुंदर रमम द्वारा किया गया।

इस प्लांट में पॉलीथिन और प्लास्टिक से बने सामानों को संग्रह कर इस प्लांट के माध्यम से रीसायकल किया जायेगा,इस तरह का प्लांट शहर के विभिन्न पांच स्थानों पर लगाया जाएगा जिसकी रिसाइकिल क्षमता प्रति प्लांट पांच टन होगी,इस तरह शहर के सूखे कचरे के 25 टन रिसाइकिल किया जा सकेगा। जो कि पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए एक बेहतर विकल्प साबित होगा। सुंदर रमम ने यह भी बताया कि भविष्य में जरूरत के अनुसार इसकी क्षमता को और बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के साथ टाटा स्टील के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जिनके द्वारा पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिये




