जमशेदपुर : 7 जून को मनाए जाने वाले बकरीद को लेकर जमशेदपुर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और पूरी तैयारी कर चुकी है। इसे लेकर गोलमुरी पुलिस लाइन मैदान में उपद्रवियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया गया।इस मौके पर एसएसपी पियूष पांडे, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष और ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग मौजूद थे। मॉक ड्रिल में उपद्रवियों को काबू करने के लिए पानी का बौछार, आंसू गैस, रबर बुलेट और मानवीय सोर्स के माध्यम से काबू करते दिखाया गया।

इस मौके पर एसएसपी ने शहर वासियों से आग्रह करते हुए कहा कि ऐसी कोई भी विरोधात्मक कार्य न करें जिससे शांति भंग हो और पुलिस को कार्रवाई करने की जरूरत ना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल जिसमें एक टुकड़ी रैप को भी बुलाया गया है, साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया से भी अपील की है कि यह किसी भी प्रकार के भ्रामक वीडियो को दिखाई और ना फॉरवर्ड करें अन्यथा उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।




