
राचीं: लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही अब झारखंड सरकार विधानसभा चुनाव की जोर-जोर से तैयारी कर रही है। लोकसभा चुनाव में जहां मिले जनता के समर्थन से झारखंड की सरकार गदगद है। वही आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड की सभी जिले के विभिन्न प्रखंडों से लेकर बुथ लेवल तक सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पूरे प्रचार प्रसार सरकार द्वारा किए गए कार्यों की करने की रणनीति बना रही है ।जो सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सरकार शुरू करने जा रही है। झारखंड सरकार लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही क्षेत्र में विकास के लिए रेस हो गई है।
कार्यक्रमों के माध्यम से कई प्रकार के लोक लुभावन जनहित में कार्यों के घोषणा कर रही है और विकास की रूपरेखा जनमानस के समक्ष रख रही है। झारखंड सरकार सरकारी कार्यक्रमों के द्वारा भी सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए, शीघ्र ही सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। वहीं विपक्ष भी अब जोर-जोर से विधानसभा चुनाव के लिए बूथ लेवल तक अपने कार्यकर्ताओं को तैयार कर रही है।




