जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत लालटांड में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने चारदीवारी ध्वस्त कर दी वहीं मारपीट में तीन महिलाएं चोटिल हो गई। जिसे लेकर वहां जमकर हंगामा हुआ। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी काफी देर तक विवाद चला , जिसमें दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बारे में पीड़ित परिवार के पूर्णिमा गोप ने कहा कि वे लोग इस जमीन पर वर्षों से रहते आ रहे हैं। यह जमीन रमेश नामक व्यक्ति के पिता ने दान में दी थी, जिसका कागजात उनके पास है, लेकिन रमेश हमेशा उस जमीन से होकर आना-जाना करने के कारण घर की महिलाओं को परेशानी होती थी, इस वजह से चार दिवारी कर दी गई, ताकि कोई भी उस जमीन से आना-जाना ना कर सके। इसे लेकर पिछले दो वर्षों से विवाद चल आ रहा था। रमेश का कहना था, कि वह जमीन उनकी है, इसलिए वह अपने कब्जे में लेगा उसे लेकर पूर्णिमा के द्वारा थाना से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को भी लिखित शिकायत की गई।

बावजूद सोमवार को रमेश कुछ महिलाओं और मजदूरों को लेकर पहुंचा और चारदीवारी तोड़ने लगा जिसका विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया इस दौरान तीन महिलाएं चोटिल हो गई। वहीं सूचना पर बिरसानगर थाना पुलिस पहुंची लेकिन पीड़ित परिवारों का आरोप है कि पुलिस दूसरे पक्ष का समर्थन करते हुए पड़ोसी सन्नी सिंह को झूठे मामला में फसाने की धमकी देने लगे जिसे लेकर काफी देर तक को हंगामा होता रहा यह देख स्थानीय वासी जुटने होने लगे, मामले की गंभीरता को देख पुलिस दोनों पक्षों को कागजात लेकर थाना आने के बात कह वापस लौट गई। इधर पीड़ित परिवार, रमेश और पुलिस के खिलाफ एससी एसटी थाना में और एसएसपी से शिकायत करने की बात कही है।




