Advertisements
सरायकेला / (संजीव मेहता) : फ्लैग दिवस के दिन शहर से बाहर होने कारण उपायुक्त अनन्य मित्तल को सशस्त्र सेना दिवस का फ्लैग नही लगाया जा सका था मगर उनके आते ही कोल्हान के सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह वेटरन, सुशील कुमार सिंह एवं पुर्व सैनिक सेवा परिषद के सचिव दिनेश सिंह ने उपायुक्त को फ्लैग पहनाया एवं जिला में सैनिकों के लिये सैनिक आराम घर बनवाने की चर्चा की. उपायुक्त ने जल्द ही इस विषय मे सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. सैनिकों के द्वारा निरन्तर जिला प्रशासन के सहयोग के लिये उपायुक्त ने आभार जताया. इसके साथ ही एनएसएस के बालिकाओं को भी फ्लैग दिवस मनाने के महत्व की जानकारी दी गयी।
Advertisement

बता दें कि यह कार्यक्रम देश की रक्षा में अपनें प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को समर्पित होता है जो हर वर्ष मनाया जाता है।
Advertisement




