जमशेदपुर : जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय में 25 वर्षों से कार्यरत कर्मी धुर्वा सुंडी का बीती रात निधन हो गया। जिसे लेकर उपायुक्त कार्यालय सहित सभी प्रखंड कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। धुर्वा सुंडी रात्रि सुरक्षा प्रहरी के साथ तिरंगे झंडे को फहराने और उतारने का भी कार्य करते थे। उन्हें झंडे बांध कर फहराने में महारत हासिल थी।
15 दिसंबर को उनकी तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने MGM अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों द्वारा ब्रेन हेमरेज की जानकारी दिए जाने पर उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के पश्चात गंभीर स्थिति को देखते हुए 20 दिसंबर को रांची रिम्स ले जाया गया जहां इलाज के दौरान 25 दिसंबर के मध्यरात्रि में उन्होंने अंतिम सांस ली। मौत की खबर से पूरा सरकारी महकमा ने शोक की लहर दौड़ गई।

25 वर्षों से अधिक समय तक डीसी ऑफिस की सुरक्षा करने, समय से कार्यालय खोलने और रात में बंद कर कार्यालय की सुरक्षा का भार वे अकेले उठाते थे, साथ ही प्रतिदिन कार्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराने/उतारने की कर्तव्य निष्ठता और देश प्रेम का प्रमाण स्वरूप तिरंगे के साथ उनकी तस्वीर देख कर्मियों की आंखे नम हो गई। वहीं शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में एक शोक सभा आयोजित कर अवकाश घोषित कर दिया गया।






