जमशेदपुर : दुर्गा पूजा मैदान से यह रैली निकल कर एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में सभा में तब्दील होना था लेकिन इनकी संख्या काफी कम थी। वही मुख्य अतिथि के तौर पर मनीष कश्यप को भी शामिल होना था वे भी नही पहुंच पाए इसे लेकर संयोजक सागर तिवारी ने कहा की इस रैली को बाधित करने के लिए राजनीतिक दल,सामाजिक संगठन और प्रशासन की ओर से प्रयास किया गया।प्रशासन ने रांची में ही मनीष कश्यप को रोक दिया गया।वही अन्य संगठनों द्वारा यह दुष्प्रचार किया गया की रैली स्थगित कर दी गई है साथ ही पूरे झारखंड में इंटरनेट बंद होने से लोगो को सही सूचना नही मिल पाई जिस वजह से लोग कार्यक्रम में नही पहुंच पाए।

वही इस कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया की पिछले कुछ दिनों से यूपी बिहार वासियों को बंगलादेशी घुसपैठियों के साथ जोड़ कर शोषित किया जा रहा है इसी को लेकर लोगो के स्वाभिमान और एक जुटता के लिए यह रैली आयोजित की गई जिसे एक साजिश के तहत विफल करने का प्रयास किया गया बावजूद सागर तिवारी वे कहा की यह मंच का पहला कार्यक्रम है और आगाज है आने वाले समय में इसे भव्य रूप दिया जाएगा।




