Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना रोड शंकोसाई नंबर 1 के समीप शनिवार तड़के सुबह साढ़े 4 बजे ट्रेलर के कुचलने से मिर्जाडीह के रहने वाले 27 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही बाईक सवार 2 अन्य लोग घायल हो गए।
परिजन शंकर गोराई के अनुसार एक बाइक में सवार हो कर बिरशु वर्धा,सोनू सोय और उसके पिता प्रधान सोय खस्सी लेकर हल्दीपोखर अपने घर जा रहे थे । इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही ट्रेलर ने अपने चपेट में ले लिया ।जिससे बिरशु वर्धा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, वही सोनू और प्रधान सोय गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसका इलाज mgm अस्पताल में चल रहा है। वही पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और cctv के मामाध्य से फरार वाहन को ढूंढ रही है।
Advertisement




