Advertisements
जमशेदपुर : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत टाटानगर स्टेशन को भी मोडीफाई किया जा रहा है जिसे लेकर स्टेशन के समीप बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में सोमवार को टी ओ पी के समीप वर्षो पूर्व बने मोहित होटल को जे सी बी लगाकर ध्वस्त कर दिया गया बता दे की पिछले वर्ष इसी होटल से सटे, सिंह होटल को भी कोर्ट केस में हार जाने के बाद जमीनदोज कर दिया गया था आज फिर मोहित होटल को भी तोड़ दिए जाने के बाद उस क्षेत्र के प्रतिष्ठित होटल का नाम हमेशा के लिए समाप्त हो गया।
Advertisement

फिलहाल अतिक्रमण हटाने के सूचना एक दिन पूर्व से ही ध्वनि यंत्र के माध्यम से सार्वजनिक कर दी गई थी साथ ही विरोध की आशंका को देखते हुए काफी।संख्या में पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया था जिसके बाद अभियान को मूर्त रूप दिया गया।
Advertisement




