रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर चुनाव आयोग की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय टीम रांची पहुंच गई है, जिसमें निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधु, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। यह टीम दो दिन के दौरे पर राज्य में आई है, जिसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त और उनकी टीम आज विभिन्न राजनीतिक दलों और सरकारी अधिकारियों के साथ बैठकों का आयोजन कर रही है। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक होगी, जिसमें चुनाव से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। इन्फोर्समेंट एजेंसियों से जुड़े 21 विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक होगी, जिसमें चुनावी तैयारियों को सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।

इसके अलावा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और नोडल पुलिस अधिकारी तैयारियों का प्रजेंटेशन देंगे। निर्वाचन आयोग का दल अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राजनीतिक दलों,प्रवर्तन एजेंसी और सरकारी अधिकारियों के साथ कई बैठक करेंगे।




