

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के यातायात थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बस स्टॉपेज यात्री शेड के जगह को कांड्रा में कंपनियों के गाड़ियों द्वारा किए गए कब्जे को लेकर बड़ी कार्रवाई की है । जिससे नो पार्किंग जोन में खड़े करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप और दहशत फैल गया और सभी अपनी अपनी गाड़ियों को लेकर इधर-उधर लेकर भागते देखे गए। अमलगम कंपनी के सामान लेकर आए गाड़ियों द्वारा बस स्टॉपेज के पास बड़े वाहनों को खड़ा कर कब्जा कर लिया गया था। यातायात थाना प्रभारी द्वारा लगभग 40 से 45 गाड़ियों को फाइन काटा गया और कार्रवाई की गई। इसे देखते हुए सभी खड़े वाहन के ड्राइवर इधर-उधर अपने गाड़ियों को लेकर भाग गए । इसकी हिदायत कंपनी प्रबंधकों को दी गई है और लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिससे प्रबंधकों और ड्राइवर में बेचैनी और घबराहट है। यातायात थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह द्वारा बताया गया की कंपनियों को फिर नोटिस भेजा जा रहा है और इस तरह के लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।




