
जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को कदमा स्थित कार्यालय में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनों के बीच सर्वजन पेंशन योजना के तहत पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट वितरित किए। प्रमाण पत्र पाकर सभी जरूरतमंद काफी खुश थे। मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि बुजुर्गों और विधवा माताओं के चेहरे पर मुस्कान लाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र में घूम-घूम कर ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करें और उन्हें पेंशन योजना से लाभांवित करें।शनिवार को जिन लोगों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट वितरित किए गए, उनमें 755 वृद्धा और विधवा तथा 10 दिव्यांगजन शामिल थे। इस दौरान मंत्री ने पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट के साथ स्वच्छता के लिए एक स्वच्छता बाल्टी भी दी और कहा कि सभी अपने घर का कचरा इधर-उधर न फेंकें, बल्कि बाल्टी में डालें। जब कचरा लेने वाला आए, तो उसे दे दें या खुद कूड़ेदान में डालें ताकि शहर साफ-सुथरा रहे।
इस कार्यक्रम में मनोज झा, संजय तिवारी, बबुआ झा, रवि दुबे, नूरजहां, सिंह सिंस, निरंजन प्रसाद, राकेश अग्रवाल, डंपी अग्रवाल, राजकुमार दास, इरशाद हैदर, जितेंद्र सिंह, तुला दा, धनु महतो, माजिद अख्तर, सुकुमारी, दिनेश पोद्दार, राजेश बहादुर, संजीव झा, संजीव मिश्रा, आयुन, ज़फर आलम, जय कुमार, विनोद कुमार, मुन्ना पाठक, जय प्रकाश साहू, बबन शुक्ला, अमित प्रसाद, सरबजीत सिंह, और राजेश गोराई उपस्थित थे।




