
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत शांतिनगर में शुक्रवार की शाम हुए जमीन कारोबारी रॉकी कालिंदी और उसके तीन वर्षीय बेटे समर कालिंदी पर फायरिंग मामले में रॉकी की पत्नी दशमती कालिंदी के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के दिन से ही लगातार छापामारी अपराधियों के पकड़ने के लिए कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ अपराधियों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है और अपराधियों को भी पूछताछ के लिए लाई है। रॉकी की पत्नी ने जेएमएम नेता राजेश गोप, अजय टुडू, रवि और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। पत्नी के बयान पर प्राथमिक दर्ज करते ही नाम जानने के बाद सभी अपराधी भूमिगत होने लगे हैं ।वहीं पुलिस लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी धड़पकड़ में जुट गई है. उधर रॉकी खतरे से बाहर है, लेकिन उसके तीन वर्षीय बेटे की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
उसका टीएमएच में ईलाज चल रहा है. बता दें कि रॉकी और राजेश पूर्व में साथ- साथ थे और शांति नगर में वन भूमि की खरीद- बिक्री कर आपस में बंटवारा करते थे. आय बढ़ने के साथ ही जमीन बिक्री का धंधा भी जोरों से चलने लगा ,और बंटवारे को लेकर आपसी मतभेद भी बढ़ने लगा। जिसका नतीजा आज सभी के सामने है ।




