
जमशेदपुर : जमशेदपुर में सर्व दलीय एकता मंच ने आज उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया ।वैसे यह प्रदर्शन टाटा स्टील की तानाशाही रवैया फुट पाथी दुकानदारों को हटाने और स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता द्वारा 100 साल पुरानी सड़क को एंक्रोज कर बंद करने को लेकर किया गया। आपको याद दिला दे की कदमा में 100 साल पुरानी सड़क को टाटा स्टील ने बंद कर दी है।और उसके बगल में मंत्री बन्ना गुप्ता को जमीन आवंटित कर दी है। जिस पर मंत्री जी का आवास बन चुका है। फिलहाल 40 बाई 15 फिट सड़क किनारे के जमीन थे।उस पर भी पकी करण कर दिया गया है।
एक तरफ गरीबों को उजाडा जा रहा है और दूसरी तरफ सरकार के लोगों को टाटा स्टील द्वारा जमीन दी जा रही है। इन मुद्दों को लेकर एकता मंच ने आज प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।और कहा है की कार्रवाई नहीं हुआ तो अनसन पर बैठेंगे। -संजीव आचार्य




