Saraikela (संजीव मेहता) : स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में एक अनूठी एवं प्रेरणादायी प्रतियोगिता बेस्ट डेकोर विद रीयूज्ड एंड रिसाइकल्ड मटेरियल्स का सफल आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता, नवाचार और स्थिरता को बढ़ावा देना तथा घर में उपलब्ध अनुपयोगी वस्तुओं को सुंदर एवं उपयोगी सजावटी वस्तुओं में परिवर्तित करना था.

प्रदर्शनी का अवलोकन प्रो. गौतम सुत्रधर, निदेशक, डॉ. निशीत कुमार राय, रजिस्ट्रार तथा प्रो. आर. वी. शर्मा, उपनिदेशक द्वारा किया गया. उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की और उन्हें स्थिरता की दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया. प्रतियोगिता में जमशेदपुर के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से कुल लगभग 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया. सभी प्रतिभागियों को उनकी रचनात्मकता और योगदान के लिए प्रमाणपत्र एवं उपहार प्रदान किए गए.



