रांची : सूखे नशा स्मेक के आदि पूर्णिया के एक बदहवास युवक ने दो मासूम की निर्मम हत्या कर दी और एक को इस कदर पीटा की वह मासूम जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। घटना पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र की है। दरअसल घटना के पीछे सुखा नशा बताया जा रहा है। आरोपी युवक अक्सर स्मेक के नशे में गांव वाले से उलझ जाता था और अपने पिता को भी विरोध करने पर पिटता था।
एक दिन इस पूरे वारदात को जब युवक के चाचा ने देखा तो उसने भतीजे को पकड़ कर पिटाई कर दी। इसके बाद उसने अपने चाचा से अदावत पाल रखा था और बीती रात जब चाचा के सभी बच्चे घर में सो रहे थे और परिजन घर छोड़कर कहीं बाहर हो रहे लड़ाई देखने चले गए तो मौका पाते ही बदहवास युवक ने सभी मासूम बच्चे को बड़ी बेरहमी से मार डाला। किसी के जीव काट लिए तो किसी के सर पर वार किया।

मृतक बच्चों की उम्र 5 वर्ष गुलनाज, 3 वर्षीय इनायत और घायल ढेर वर्षीय कुशुम है। घटना के बाद दो आरोपी अरबाज और हसनेन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और घटना की छानबीन में पुलिस जुट गई है। वहीं घायल मासूम को इलाज के लिए जीएमसीएच लाया गया है जहां बच्चे की स्थिति स्थिर बनी हुई है। वहीं इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है और लोग यह सवाल उठाने लगे हैं की कब तक सुखे नशे के गिरफ्त में युवा आते रहेंगे और मासूम की जान जाती रहेगी।




