रांची : सरायकेला-खरसावां जिले के तेजतर्रार, कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ और मृदुभाषी युवा आईएएस अधिकारी सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने अपने कार्यालय में “The राष्ट्रीय न्यूज़” से विशेष बातचीत के दौरान आम जनता से महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सरकारी जमीन के अतिक्रमण, अवैध खरीद-फरोख्त, अनाज की कालाबाजारी तथा अवैध बालू उत्खनन जैसी गतिविधियों पर प्रशासन पूरी तरह से सख्त है।
एसडीएम अभिनव प्रकाश ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि, यदि किसी भी व्यक्ति को अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो वह बिना किसी डर के प्रशासन को सूचना दे। उन्होंने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राप्त सूचना पर गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहां की सरकारी संसाधनों की सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन इसमें आम जनता की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। जनता के सहयोग से ही ऐसे अवैध कार्यों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। एसडीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने और भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बनाने के लिए सभी लोग आगे आएं और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और हर हाल में कार्रवाई की जाएगी।




