सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के शहरबेड़ा के समीप शौच के लिए जा रहे 35 वर्षीय मजदूर की स्कौपियो के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक कुश महतो मजदूरी का कार्य करता था वह सबेरे शौच के लिए शहरबेड़ा चौक पार कर दूसरी ओर जा रहा था।इसी बीच जमशेदपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्क्रॉर्पियो ने उसे कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।आनन फानन में राहगीरों के सहयोग से उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बारे में मृत के परिजन मोहन महतो ने बताया कि तेज रफ्तार स्क्रोपियो ने उनके जीजा को कुचल दिया, जिसमे उनकी मौत हो गई. मृतक मानगो में सिविल लाइन में मजदूरी का काम करता था.फिलहाल घटना के बाद पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही स्कॉर्पियो को ढूढने के उरायस में जुट गई है।




