रांची : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय टीम अपने दो दिवसीय दौरे के बाद दिल्ली लौट गए हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों की तैयारी का आकलन करना था। दौरे के दौरान उन्होंने कई उच्च स्तरीय बैठकें कीं, जिसमें राज्य प्रशासन और चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त ने संकेत दिए हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जा सकते हैं। यह निर्णय राज्य की भौगोलिक और राजनीतिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया जा सकता है, ताकि चुनाव सुचारू रूप से संपन्न हो सके और मतदाता बिना किसी कठिनाई के मतदान कर सकें। इसके अलावा, उन्होंने यह भी इशारा किया कि दुर्गा पूजा के बाद कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है। दुर्गा पूजा एक महत्वपूर्ण त्योहार है और चुनाव आयोग यह सुनिश्चित करना चाहता है कि त्योहार के बाद ही आचार संहिता लागू की जाए।

ताकि जनमानस और त्योहार के आयोजन पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। इस दौरे के बाद, यह स्पष्ट हो गया है कि चुनाव आयोग राज्य में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। आयोग का यह कदम लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और भी सुदृढ़ करेगा और लोगों का चुनावी प्रक्रिया में विश्वास बढ़ाएगा।




