जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्र के लापरवाई के कारण उसके बाईक के चपेट में आने से 4 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई,जिनका इलाज mgm अस्पताल में किया जा रहा है।घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार घायल सभी सीतारामडेरा आदिवासी स्कूल की छात्राएं है और घटना के समय पैदल स्कूल जा रही थी इसी बीच एक छात्र तेज रफ्तार से स्टंट करते हुए आ रहा था जिसके अनियंत्रित ही जाने से चारों छात्राएं चपेट में आ गई जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें स्थानीय वासियों के सहयोग से mgm अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं आरोपी छात्र को लोगो ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घायल छात्राओं में ग्वाला बस्ती के आठवी कक्षा की प्रिया कुमारी और 11वीं की अष्टमी कुमारी,बिरसानगर जोन 8 मोची बस्ती के 8 वीं की शालू कुमारी और 11 वीं की रश्मि कुमारी की हाथ और पैर टूट गया है जबकि अन्य को सिर और अन्य हिस्सों में चोट लगी है।इधर घटना की सूचना के बाद स्कूल के प्राचार्य,शिक्षक और अभिभावक अस्पताल पहुंचे,वही आरोपी छात्र को पुलिस हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ कर रही है।




