Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर में आए दिन हो रही चोरी छीनतई हत्या जैसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर शहर के राजनीतिक पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने ssp से भेंट कर ज्ञापन सौंपा।जिसमें चिंता जताते हुए कहा गया कि इतने वर्षों में कभी ऐसा नहीं हुआ कि प्रतिदिन चोरी की घटनाएं घटित हो और अपराधी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हो ।
Advertisement

इस पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस को सख्त और कठोर कदम उठाने चाहिए,रात में पुलिस की गश्ती भी बढ़ाने की आवश्यकता है तभी शहर वासी निश्चिंत होकर अपना पारिवारिक कार्य कर पाएंगे,वर्तमान में शहर वासी डरे सहमे हुए है, जिस पर पुलिस को अविलंब अंकुश लगाने की मांग प्रतिनिधिमंडल ने की है।
Advertisement




