जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से पुलिस ने अपराधकर्मी डबलू मिश्रा गिरोह के अंकित कुमार शर्मा उर्फ जादू को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी भोला प्रसाद ने जानकारी दी कि, 4 फरवरी को गुप्त सूचना मिली कि एग्रीको क्रॉस रोड नंबर 13 स्थित खाली क्वार्टर में कुछ अपराधी जुटे हुए है।
जिसके बाद एक टीम गठित कर वहां छापामारी की गई जहां से बागबेड़ा निवासी अंकित कुमार शर्मा उर्फ जादू को गिरफ्तार किया गया, तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और 6 राउंड जिंदा गोली बरामद की गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपराधकर्मी डबलू मिश्रा गिरोह से जुड़ा हुआ है और उसका दुश्मन पोपो मुंडा की हत्या करने के लिए वह पूरा तैयारी कर चुका था।

लेकिन इसी बीच पुलिस ने पोपो मुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जिससे उसका मंशा अधूरा रह गया। उसने हथियार के बारे में जानकारी दी कि वह अपने साथी राहुल तिवारी उर्फ छे छे से ली थी जिसके बाद पुलिस ने राहुल तिवारी को भी गिरफ्तार किया गया। डीएसपी ने बताया कि दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है और विभिन्न कांडों में जेल जा चुके हैं। फिलहाल आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।




