जमशेदपुर : गालूडीह में हुए उपमुखिया के पति तारापदो की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त के भाई को हथियार के साथ जमशेदपुर में ससुराल से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि घटना 12 जनवरी की है जब गालूडीह के खड़िया कॉलोनी में स्थित प्रज्ञा केंद्र संचालक तारापदो की अपराधियों ने जमीन विवाद में चाकू से हमला कर और गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस घटना में पुलिस ने पूर्व में ही मुख्य अभियुक्त जितेंद्र दुबे और दो अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जब की फरार चल रहे जितेन्द्र के भाई निवास दुबे उर्फ छोटू दुबे को गुप्त सूचना के आधार पर जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के गिरफ्तार किया गया। निवास दुबे घटना के बाद से वह अपने ससुराल में छिप कर रह रहा था जिसे पुलिस ने छापामारी कर घटना में प्रयुक्त पिस्टल गोली और बाइक के साथ उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं फरार।एक अन्य की भी गिरफ्तारी प्रयास की जा रही है।




