Saraikela (संजीव मेहता) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज श्रीश्री सार्वजनिन काली पूजा कमेटी फुटबॉल ग्राउंड आदित्यपुर की एक आवश्यक बैठक हुई. इस बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे धूमधाम से तथा पूर्ण परम्परागत विधि एवम् विधान के साथ काली पूजा मानने का निर्णय लिया गया. साथ ही वर्ष 2025 के लिय सर्वसम्पत्ति से नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया.

जिसके मुख्य संरक्षक के रूप में अंजन कुमार दास तथा सुशील कमार मंडल चुने गए. जबकि अध्यक्ष गोरा उर्फ पवित्रो वर्मन, उपाध्यक्ष सुनिल कुमार सिंह, महासचिव अधिवक्ता नरेन्द्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष मानिक दास, संयुक्त सचिव नन्द किशोर यादव, सहायक सचिव अधिवक्ता दिलीप कमार साव, साथ ही कार्यकारिणी में प्रमुख रूप से रतन गोप, अशोक घोष, अन्जु लाला, अलख चौधरी, जितेन महतो, शक्ति दास, सपन दास, गोपाल दास, अनिकेत दास, मोनु राय, अजय कमार सिंह, राज कुमार को जगह दी गई है. बता दें कि यहां 1951 से नियमित रूप से मां काली की पूजा होती आ रही है.



