जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में जनवरी और फरवरी माह में हुई शराब दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। दोनों घटनाएं 28 जनवरी को विद्यापति नगर में और 1 फरवरी को सिदगोड़ा मेन रोड स्थित शराब दुकान में हुई थी, जिसमें विद्यापति नगर में 35000 कैश एवं कुछ शराब की बोतल और सिदगोड़ा दुकान से लगभग 80 हजार रुपए और शराब की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

इसे लेकर की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर अनुसंधान आरंभ की, इसी बीच सिदगोड़ा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की सीसीटीवी में कैद तस्वीर से मिलता जुलता दो युवक सिदगोड़ा बाजार और बिरसानगर क्षेत्र में विचरण करते देखा गया है, इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की इस दौरान बारीडीह बाजार के समीप घोड़ा मंदिर के के पास उन लोगों को मौजूद होने की सूचना मिली जहां पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन दोनों ने अपना नाम कार्तिक लोहार उर्फ चेपा और ऋतिक पाल बताया, दोनों आदित्यपुर का रहने वाले हैं। जिनके द्वारा स्वीकार किया गया कि उन दोनों ने ही घटना को अंजाम दिया और कुछ और दुकानों में भी चोरी करने के फिराक में थे। बहरहाल पुलिस दोनों के पास से नगद 33 हजार रुपए बरामद की और उनसे यह पता लगाने की प्रयास कर रही है कि उनके साथ और कौन-कौन शामिल है। फिलहाल पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




