Advertisements
Saraikela(संजीव मेहता) :आगामी 1 जनवरी 2026 को खरसावां शहीद स्थल पर प्रस्तावित शहीद दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आगमन और विभिन्न आयोजनों को सुव्यवस्थित आयोजन हेतु खरसावां विधायक दशरथ गागराई की उपस्थिति में आज सुबह शहीद स्थल, सभा स्थल तथा निर्माणाधीन हेलीपैड सहित संबंधित स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की वस्तुस्थिति की समीक्षा की गई.
Advertisement

इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक निर्देश भी दिए. निरीक्षण के क्रम में विधि–व्यवस्था संधारण, यातायात संचालन तथा पेयजल, शौचालय एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक एवं स्पष्ट दिशा–निर्देश दिए.






