Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : सरायकेला के एसडीपीओ समीर सवैया ने शुक्रवार को आरआईटी थाना क्षेत्र के कई बूथों का औचक निरीक्षण किया है. जिसमें उन्हें कई खामियां मिली है. उन्हें एलआईजी के आंगन बाड़ी केंद्र के बूथ पर गए जहां उन्हें गाय भैंस का खटाल मिला, जबकि कुलुपटांगा मध्य विद्यालय रोड नंबर 15 के बूथ भवन जर्जर हालात में पाए गए हैं.
Advertisement
उन्होंने बताया कि वे आज आदित्यपुर दौरे के क्रम में कुछ बूथों का औचक निरीक्षण किये हैं जिसमें उन्हें कई खामियां मिली है जिसकी रिपोर्ट वे वरीय अधिकारियों से करेंगे और समय रहते इन बूथों के स्थानांतरण या वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग करेंगे.
Advertisement




