Saraikela (संजीव मेहता) : सरायकेला-खरसावाँ पुलिस ने गुरुवार को विभिन्न थानांतर्गत चोरी एवं गुम हुए कुल 109 मोबाइल फोन की बरामदगी कर उसे उनके वास्तविक
मालिकों को सौंपा. बता दें कि जिले के एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में विगत कुछ दिनों से एक विशेष अभियान चलाया गया.
इस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी एवं गुम हुए मोबाईल के शिकायतों के आधार पर, CEIR Portal द्वारा प्राप्त सूचना एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तकनीकी शाखा के माध्यम से विभिन्न थाना अंतर्गत कुल 109 चोरी एवं गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. जिनका अनुमानित बाज़ार मूल्य करीब 22 लाख रुपए है. बरामद किए गए उक्त 109 मोबाइल को आज टाउनहॉल सरायकेला में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावाँ द्वारा उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया.

* बरामद मोबाइल की थानावार विवरणी इस प्रकार है-आदित्यपुर थाना-04, आर0आई0टी0 थाना-07, गम्हरिया थाना-10 काण्ड्रा थाना-05, सरायकेला थाना-22, सीनी ओ0पी0-02, खरसावा थाना-18, आमदा ओ0पी0-03, कुचाई थाना-06, राजनगर थाना-03, चाण्डिल थाना-02, कपाली ओ0पी0-02, चौका थाना-06, ईचागढ़ थाना-03, नीमडीह थाना-06, तिरूलडीह थाना-10.




