सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया बोलायडीह स्थित शीतला मंदिर के समीप शनिवार दोपहर लगभग एक बजे हुई दिनदहाड़े खूनी वारदात में हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटित दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। व्यस्ततम मार्ग पर एक युवक पर कई बदमाशों ने घातक हथियारों से हमला कर उसकी जान ले ली।
इस दुस्साहसिक घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी एवं मौजूद लोगों के मुताबिक, सुबह भी कहा सुनी हुई थी, और दोपहर में घर से हरि मंदिर के पास बुलाकर, चार से पांच हमलावरों ने युवक जगन्नाथ गोप उर्फ कड़ा को घेरकर लगातार धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिए। सब कुछ कुछ ही मिनटों में हो गया। भीड़ मौजूद होने के बावजूद हमलावरों के खौफ से कोई भी व्यक्ति तत्काल हस्तक्षेप करने का साहस नहीं जुटा सका। ऐसा लगा कि अपराधियों में खौफ, डर नाम का प्रशासन का कोई चीज ही नहीं है।

सूचना मिलते ही आदित्यपुर, गम्हरिया स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज ने कहा कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। गिरफ्तारी के लिए छापामारी भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का उद्वेदन किया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर जांच का दायरा बढ़ा दिया गया।






