
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम में स्कूल एवं कॉलेज में संथाली भाषा के शिक्षको की बहाली की मांग को लेकर झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया इनकी मांग है कि जिस तरह सभी स्कूल एवं कॉलेज में हिंदी भाषा की शिक्षको की बहाली की जा रही है उसी तरह झारखंड सहित पूर्वी सिंहभूम जिला में भी संथाली भाषा के शिक्षको की बहाली हो उनकी नाराजगी सरकार से यह है कि सरकार की नई नीति के अनुसार घंटी आधारित शिक्षकों की बहाली की जा रही है जिसे बंद कर स्थाई रूप से शिक्षकों की बहाली करें।
ताकि छात्रों का पठन-पाठन बेहतर हो सके इनकी यह भी नाराजगी है कि अपने ही आदिवासी भाषा की सरकार होने के बावजूद आदिवासियों के हित की बात ना कर तरह-तरह के विरोधत्मक नीतियां लेकर आ रही है जिनका वे लोग पुरजोर विरोध करते हैं।





